फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers stopped the work of laying power lines

Pilibhit News: ग्रामीणों ने रोका विद्युत लाइन बिछाने का कार्य

Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the work of laying power lines
बीसलपुर। गांव खनंका के कुछ ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सौर प्लांट के कर्मचारियों की ओर से उनके खेतों से होकर बिछाई जा रही विद्युत लाइन के कार्य को रुकवा दिया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में काफी नोकझोंंक भी हुई।
विज्ञापन

गांव खनंका में सौर प्लांट निर्माणाधीन है। इसके कर्मचारी बीसलपुर से प्लांट तक विद्युत लाइन बिछा रहे हैं। विद्युत लाइन बीसलपुर से गांव खनंका तक तो आ गई है, लेकिन गांव खनंका से प्लांट तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

दरअसल गांव खनंका से प्लांट तक बिछने वाली विद्युत लाइन कुछ किसानों के खेतों से भी होकर जाएगी। वह किसान किसी भी हालत में विद्युत लाइन को अपने खेतों से होकर नहीं गुजरने दे रहे हैं। इससे पहले कर्मचारियों ने कई बार गांव से प्लांट तक विद्युत लाइन बिछाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हर बार ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह भी गांव से प्लांट तक विद्युत लाइन बिछाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने ऐसा नहीं होने दिया। कर्मचारियों और ग्रामीणों में काफी नोकझोंक भी हुई। प्लांट प्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि कर्मचारी बिल्कुल सही तरीके से विद्युत लाइन बिछवा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर समस्या पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed