{"_id":"677669c7879befe43e04ca8b","slug":"villagers-protest-by-taking-bowls-in-their-hands-in-pilibhit-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, विरोध में ग्रामीणों ने हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, विरोध में ग्रामीणों ने हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन
Thu, 02 Jan 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:00 PM IST
सार
बीसलपुर तहसील में पहुंचे गांव मनपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी जमीन पर दूसरे गांव के दबंगोंं ने कब्जा कर रखा है। इस जमीन को अब तक कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव मनपुरा के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से कब्जा न हटाए जाने पर हाथ में कटोरा देकर तहसील में प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। गांव मनपुरा के कई ग्रामीण बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे। हाथ में कटोरा लेकर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके गांव की 150 बीघा सरकारी जमीन पर बेनीपुर के दबंगों का पिछले 50 वर्षों से कब्जा है। उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। कब्जेदारों ने उस जमीन पर खड़े पेड़ों को लाखों रुपये में बेच दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों उसमें से कुछ जमीन को तो कब्जामुक्त कर दिया है, लेकिन अभी भी काफी जमीन पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन
एक घंटा तक किया प्रदर्शन
तहसील में एक घंटा तक प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार करम सिंह को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम संबोधित अलग-अलग दो ज्ञापन दिए। ज्ञापनों में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि शेष जमीन से कब्जा तत्काल नहीं हटाया गया तो वे लोग तहसील परिसर में अनशन शुरू कर देंगे। जरूरत पड़ने पर सड़क पर चक्का जाम भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारत हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, विनोद, गीता देवी रोहित, राजकुमार, अरविंद, फूल सिंह, सर्वेश , सेठपाल, गोपाल ,अनीता, श्री राम ,जगदीश, आरती ,प्रीति, सीमा ,विनोद, हरीश सुमित और शुभम समेत कई ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन