{"_id":"573607ea4f1c1b7159919ada","slug":"villagers-power-department-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 13 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम अभयपुर में बिजली का तार टूटने से सप्लाई प्रभावित हो रही है। शिकायत के बाद भी तार ठीक न होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
गांव के लोग गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय के सामने जमा हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पूर्व आई आंधी में बिजली का एक तार टूट गया था, जिससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी, जो अभी भी ठप है। इसकी शिकायत भी विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन टूटा तार अभी तक सही नहीं कराया गया है। बिजली न आने से दिक्कत हो रही है। तार ठीक न होने के विरोध में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राज बहादुर, रूपसिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह, धीरज सिंह, अनुज, रामकुमार, प्रदीप सिंह, मुनेंद्रपाल, रमेश , ज्ञानचंद्र, श्यामपाल, लालाराम, धनपाल, वीरपाल आदि थे।