फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers panic after seeing crocodile on the river bank

Pilibhit News: नदी के घाट पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 07 Aug 2024 04:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers panic after seeing crocodile on the river bank
बीसलपुर में कटना नदी के मानपुर घाट पर बैठा मगरमच्छ।संवाद
बीसलपुर। कटना नदी के मानपुर घाट पर मंगलवार को सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


गांव मानपुर के काफी लोग पड़ोस में बह रही कटना नदी के घाट पर रोजाना सुबह अपने पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने के लिए ले जाते हैं। उसी क्रम में मंगलवार को सुबह कुछ ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर नदी के घाट पर गए। वहां मगरमच्छ देखकर ग्रामीण घबरा गए।
ग्रामीणों ने मगरमच्छ के डर से अपने पशुओं को घाट पर न ही पानी पिलाया और न ही नहलाया। जानकारी होने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शोर-शराबा सुनकर मगरमच्छ नदी के भीतर चला गया। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में फोन कर मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि रेंज कार्यालय के जिम्मेदारों ने मगरमच्छ रेस्क्यू करने से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों को लौट आए। इस बावत रेंजर रोहित जोशी ने इस संबंध में कोई फोन आने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed