{"_id":"576d6f2e4f1c1b375bb48214","slug":"villagers-demonstrating-against-logging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोमती नदी की भूमि पर कब्जा कर खेत में मिलाने से हुए जलभराव के विरोध में सुंदरपुर और रघुनाथपुर, गुलड़िया खास के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोमती की जमीन से कब्जा हटवाकर पानी का निकास ठीक कराने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांवों का बरसात का पानी गोमती नदी में जाता था। आरोप है कि गांव मंडनपुर के कुछ किसानों ने गोमती की भूमि पर कब्जा कर उसे अपने खेत में मिला लिया है। इससे पानी का निकास बंद हो गया है। दो दिन पहले हुई बारिश का पानी लोगों के घरों और खेतों में भरा है। इससे भारी असुविधा हो रही है। साथ ही फसलें खराब हो रही हैं। विरोध पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई और पानी निकास की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर बलरामपुर पुलिस चौकी में तहरीर भी दी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सुंदरपुर के प्रधान सरवन सिंह ने किया। तरसेम सिंह, गुरदयाल सिंह, लक्खा सिंह, कुलविंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, दलीप सिंह, धर्मपाल, बेचेलाल, राजीव, दिलबाग, कारज सिंह, अमरीक सिंह आदि शामिल थे।