{"_id":"697a505869e1d89e1d0ba757","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-jan-shatabdi-express-train-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152640-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत
Wed, 28 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। न्यूरिया कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक के समीप जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त इसी कॉलोनी में रहने वाले प्रभुल्ल सरकार (55 वर्षीय) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस (12035) टनकपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रेन टनकपुर से सुबह 11:25 बजे रवाना होकर दोपहर करीब 12:10 बजे न्यूरिया स्टेशन में पहुंची। इसी दौरान रेलवे फाटक के समीप प्रभुल्ल सरकार ट्रेन की चपेट में आ गए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की आंखों की रोशनी कमजोर थी। संभवत: इसी कारण वह ट्रेन को समय रहते देख नहीं पाए और हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुभाष मावी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी सावित्री सरकार तथा दो पुत्र हैं।