{"_id":"68bb39c751541151a401b3b3","slug":"village-heads-son-accused-of-assault-and-intimidation-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143283-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्राम प्रधान के बेटे पर मारपीट और धमकाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्राम प्रधान के बेटे पर मारपीट और धमकाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में रंजिशन ग्राम प्रधान के बेटे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम नूरपुर निवासी मोहम्मद उवैस पुत्र छोटे बक्श ने थाना अमरिया में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका गांव के ही आशू पुत्र अब्दुल रशीद से कुछ समय पहले विवाद हो गया था। गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था।
आरोप है कि तीन सितंबर की सुबह वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा थास तभी आशू वहां आ गया और गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगा। इस दौरान आशू के साथ गांव के ही आरिफ, बाबू और इंतजार भी थे।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी आशू ग्राम प्रधान का बेटा है और लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर अमरिया थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद