फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   video viral

किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाकर पिता के मोबाइल पर भेजा

Mon, 12 Oct 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
video viral
न्यूरिया। घर में नहाते समय किशोरी का तीन शोहदों ने वीडियो बना लिया। शोहदे उस वीडियो की आड़ में उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। किशोरी ने मना किया तो वीडियो शोहदों ने उसके पिता और किशोरी के मोबाइल पर भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पिता ने तीनों शोहदों के घर जाकर उनकी शिकायत की। उससे खफा होकर तीनों शोहदों ने घर में घुसकर परिवार से मारपीट की और तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर मिलने के बाद तीन शोहदों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में नहा रही थी। तभी गांव के ही वकील अहमद, राहुल और अजय ने छत से वीडियो बना ली। पिता का कहना है कि उसकी बेटी का वीडियो बनाकर तीनों शोहदे उसे ब्लैकमेल कर बेटी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। जब बेेेटी ने संबंध बनाने से मना किया तो शोहदों ने उसकी बेटी का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। नहाते हुए वीडियो उसके पिता और किशोरी के व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल कर दिया गया। बेटी का मोबाइल पर वीडियो देखकर पिता ने शोहदे वकील अहमद के घर जाकर उसकी शिकायत की तो वहां उसके परिवार वाले लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि रविवार सुबह तीन शोहदे तमंचा लेकर उसके घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनने के बाद गांव वालों को आता देखकर शोहदे तमंचे से फायर करते हुए उसे जान मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पिता ने तीनों शोहदों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी न्यूरिया जगत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर मिलने के बाद तीनों शोहदों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed