फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Video of giving triple talaq goes viral on social media

तीन तलाक देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Video of giving triple talaq goes viral on social media
पूरनपुर। शेरपुरकलां में पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में पति और ससुरालियों पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

तीन तलाक की घटना शेरपुरकलां में मंगलवार को हुई। एक महिला का पति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। इस दौरान पति, पत्नी में मारपीट भी हुई। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पति और ससुरालियों पर मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि उसके साथ अप्राकृतिक और अमानवीय व्यवहार किया जाता है। सास उसका दो बार गर्भपात करा चुकी है। विरोध करने पर उससे मारपीट कर घर से भगा दिया गया था। ससुर 22 मार्च को मायके आए और भविष्य में परेशानी न होने देने का तर्क देकर अपने साथ ले गए। ससुराल पहुंचने पर पति, सास, देवर ने गालियां देकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शिकायती पत्र में महिला ने तीन तलाक का जिक्र नहीं किया है। मगर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन तलाक देने की बात है। इसलिए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। दोनों पक्षों ने आरोप लगाए। कोई फैसला नहीं हो सका। पीड़िता की ओर से अगर तीन तलाक के संबंध में तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed