फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VHP leaders camped in villages on Nepal border, homecoming ceremony on 23rd

Pilibhit News: विहिप नेताओं का नेपाल सीमा के गांवों में डेरा, घर वापसी समारोह 23 को

Thu, 22 May 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
VHP leaders camped in villages on Nepal border, homecoming ceremony on 23rd
पूरनपुर। नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्मांतरण की जानकारी पर विहिप नेताओं की टीम ने डेरा जमा रखा है। धर्मांतरण कर चुके लोगों से संपर्क कर विहिप नेता घर वापसी के लिए जागरूक कर रहे हैं। 23 मई को घर वापसी समारोह होगा।
विज्ञापन


नेपाल के गांवों में धर्म परिवर्तन की जानकारी पर शनिवार को विहिप की टीम ने गांव टाटरगंज, बैल्हा आदि गांवों में पहुंचकर धर्मांतरण कर चुके लोगों की जानकारी एकत्र की थी। इसके बाद से विहिप नेता घर वापसी की कोशिश में जुट गए। बुधवार को भी नेपाल सीमा के समीप के एक गांव के धार्मिक स्थल में क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में धर्मांतरण कर चुके कुछ लोग भी शामिल हुए। विहिप के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ ने बताया कि धर्मांतरण कर चुके लोगों की घर वापसी के लगातार प्रयास किए जा रहे है। अधिकांश लोग घर वापसी को तैयार हो गए है। उन्होंने बताया कि 23 मई को घर वापसी समारोह कर धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों की घर वापसी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed