{"_id":"6615c56ff80b6c72130ab134","slug":"verification-of-text-books-will-now-be-sent-to-schools-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114569-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पाठ्य पुस्तकों का सत्यापन, अब भेजी जाएंगी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पाठ्य पुस्तकों का सत्यापन, अब भेजी जाएंगी स्कूल
विज्ञापन
कक्षा तीन से आठ तक के शेष विद्यार्थियों के लिए पहुंचीं 3.50 लाख किताबें
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में अभी कक्षा तीन से आठ तक के सभी बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं। जबकि विभाग ने नए सत्र के पहले दिन ही किताबें वितरित किए जाने का दावा किया था। कम किताबें आने के कारण शेष का इंतजार किया जा रहा था। इसके बाद 3.50 लाख पुस्तकों की खेप जिले में पहुंची है। इनका सत्यापन करा दिया गया है। अब स्कूलों में भेजने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि अब प्रत्येक विद्यार्थी के हाथ में नई किताब होगी।
नए सत्र के पहले दिन से ही सभी विद्यार्थियों के पास नई किताबें होने के आदेश जारी किए गए थे। इसके लिए जिले में 12 लाख किताबों को भेजा गया था। किताबें आने के बाद इनका सत्यापन भी करा दिया गया। कुछ स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल सकीं थीं। कारण था कि मांग के सापेक्ष किताबं जिले में नहीं आईं है।
शनिवार को दूसरे चरण में 3.50 लाख किताबें और भेज दी गईं । सोमवार को अधिकतर किताबों का सत्यापन करा दिया गया। जो अब स्कूलों में भेजी जानी है। जिला बेेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि किताबों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद स्कूलों में भेजी जाएंगी।