{"_id":"666f776acd1bd0cc9202957e","slug":"vehicles-will-speed-up-on-assam-highway-renovation-will-start-soon-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118008-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: असम हाईवे पर रफ्तार भरेंगे वाहन, जल्द शुरू होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: असम हाईवे पर रफ्तार भरेंगे वाहन, जल्द शुरू होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
असम हाईवे मार्ग । संवाद
पीलीभीत। बदहाल हो चुके असम हाईवे पर हिचकोले वाले सफर से जल्द निजात मिलेगी। हाईवे के नवीनीकरण के लिए करीब 42 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस बजट से काम शुरू कराने की तैयारी है। जल्द ही नवीनीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
असम-बस्ती हाईवे लंबे समय से बदहाल है। हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। हाईवे के गड्ढों को ठीक करने के लिए साल में करीब दो बार पैचवर्क का काम किया जाता मगर कुछ दिन बाद ही हालत फिर पहले जैसी हो जाती। गड्ढों के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं।
हाईवे को ठीक कराने और नवीनीकरण के लिए एनएच की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर पूर्व में भेजा गया था। प्रस्ताव पर शासन ने चुनाव से पहले सहमति दे दी थी। करीब 42 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया था। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ठेका होने के बाद वित्तीय बिड आदि होना था। इसी बीच आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते काम आगे नहीं बढ़ सका था। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने और आचार संहिता हटने के बाद कार्यवाही को फिर से शुरू कर दिया गया है। जल्द काम शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
.....
पीलीभीत से खुटार तक होगा काम
शासन की ओर से असम हाईवे का पीलीभीत से खुटार तक करीब 80 किलोमीटर के हिस्से का नवीनीकरण कराया जाएगा। बरेली क्षेत्र में खुटार तक ही हाईवे आता है। नवीनीकरण हो जाने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी। पीलीभीत से पूरनपुर के मध्य हाईवे पर कई पुल पड़ते है। इसमें हरदोई ब्रांच नहर पर दूसरा पुल बन रहा है। इसके अलावा अन्य पुलों पर हालत खराब हैं। गजरौला में माला नदी पर बने पुल के गर्डर उभरकर ऊपर आ गए हैं। इससे वाहनों को ठोकर लग रही है।
....
वर्जन
चुनाव से पहले पीलीभीत- खुटार के बीच हाईवे के नवीनीकरण की मंजूरी मिल गई थी। आचार संहिता के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा।- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएच बरेली