फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicle runs fluently without number plate

धड़ल्ले से दौड़ते हैं बिना नंबर प्लेट वाले वाहन

Sat, 18 Apr 2015 11:21 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 18 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicle runs fluently without number plate
पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते विभिन्न मार्गों पर
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के तमाम वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे संबंधित नियम कानूनों की धज्जियां उड़ रही हैं।
बरेली रोड, शाहजहांपुर रोड, पीलीभीत रोड, खुदागंज रोड और दियोरिया रोड पर रोजाना बिना नंबर प्लेट वाले तमाम वाहन धड़ल्ले से दौड़ते हैं। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों से जब कोई दुर्घटना हो जाती है, तो अधिकांश के चालक वाहन लेकर भाग जाते हैं। नंबर प्लेट न होने के कारण मौके पर मौजूद लोग उन वाहनों की पहचान भी नहीं कर पाते। हालांकि जागरुक लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिससे लोगों में रोष है। इस बावत सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने बताया कि सर्किल के चारों थाना प्रभारियों को ऐसे वाहनों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed