RRB-NTPC Exam: वरुण गांधी ने छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने के निर्णय का किया स्वागत, रेलमंत्री को कहा धन्यवाद
वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा कि रेलवे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय स्वागत योग्य है। केंद्रीय रेल मंत्री को लगातार पत्राचार से छात्र हित में अंततः सफलता मिली।
विस्तार
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट करके रेलमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय स्वागत योग्य है।
सांसद ने कहा कि वह केंद्रीय रेल मंत्री को लगातार पत्राचार करते रहे हैं। इसी के जरिए छात्र हित में अंततः सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उनके सुझाव पर एक सकारात्मक निर्णय लेने के लिए वह रेलमंत्री का धन्यवाद करते हैं। जानकारी के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के केंद्र, आवेदकों के गृह जनपदों से सैकड़ों किलोमीटर दूर बनाए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने समस्या को उठाया था। स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के लिए रेलमंत्री को लिखा था।
रेलवे द्वारा RRB-NTPC के छात्रों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय स्वागतयोग्य है।
केंद्रीय रेल मंत्री को लगातार पत्राचार से छात्र हित में अंततः सफलता मिली।
दिए गए सुझाव पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आपका सहृदय धन्यवाद, @AshwiniVaishnaw जी।https://t.co/68CdY7BKIC https://t.co/VrSWOERsuu pic.twitter.com/fzVYPmnSU7विज्ञापन विज्ञापन— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 9, 2022