फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi targets BJP Said If we become silent democracy of our country will be quiet

भाजपा के खिलाफ आंदोलन का आगाज: वरुण गांधी बोले- चुप मत बैठो दिखा दो कि रगों में वीरों का खून है, अब उनको जवाब देना होगा

Wed, 11 May 2022 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरिया/ पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो, अमरिया/ पीलीभीत। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 May 2022 08:43 PM IST
सार

सांसद वरुण गांधी ने देश की समस्याओं को गिनाते हुए लोगों से कहा कि जिम्मेदारों से सवाल करें। कहा कि दिखा दो कि हमारी रगों में हमारे वीरों का खून है। जो लोग राजनीति को व्यापार बनाने के काम में लगे हैं, उनको जवाब देना होगा। वरुण गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी समेत देश की अन्य समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Varun Gandhi targets BJP Said If we become silent democracy of our country will be quiet
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को एक जनसभा में कहा कि चुप मत बैठिए, अधिकारों का इस्तेमाल करिए, सवाल उठाइए और जिम्मेदारों से हिसाब मांगिए। ‘जय हो’नारे को अब ‘जय हिंद’में बदल दीजिए। दिखा दीजिए कि हमारी रगों में हमारे वीरों का खून है। 

विज्ञापन


हम सब एक हैं, सबके समान अधिकार हैं
सांसद बुधवार को दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर बहेड़ी होते हुए यहां पहुंचे। अमरिया के एक हॉल में आयोजित सभा में सांसद ने कहा कि खुशी है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख सब साथ मिलकर बैठे हैं। हम सब एक हैं, हिंदुस्तानी हैं। सबके समान अधिकार हैं।

विज्ञापन

राजनीति को व्यापार बनाने वालों को जवाब देना होगा
उन्होंने भरोसा दिलाया जरूरत पड़ने पर वह सबके स्वाभिमान की रक्षा करने में जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की स्थिति पर चिंतन करने की जरूरत है। इस समय देश महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम समास्याओं की झेल रहा है। जो लोग राजनीति को व्यापार बनाने के काम में लगे हैं, उनको जवाब देना होगा।

हमारे देश का लोकतंत्र शांत हो जाएगा
अपने देश को ऊंचा करने के लिए हमें अपने आचरण और जमीर को ऊंचा करना होगा। उन्होंने लोगों की ओर मुखातिब होकर कहा कि अंतर-आत्मा की आवाज सुनिए, शांत मत बैठिए। अगर किसान, मजदूर, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी, वकील शांत हो जाएंगे तो हमारे देश का लोकतंत्र शांत हो जाएगा।

विज्ञापन

एक करोड़ 60 लाख रोजगार घोषित लेकिन नौकरियां नहीं दी जा रहीं
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश की बैंक किसानों और छोटे अन्य जरूरतमंद लोगों पर बहुत सख्त और अमीरों और उद्योगपतियों पर बहुत मेहरबान हैं। वरुण गांधी ने कहा कि देश में सरकार की तरफ से एक करोड़ 60 लाख रोजगार घोषित है लेकिन नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। आखिर क्यों? क्या इन नौकरियों के लिए दिया जाने वाला धन कहीं और तो नहीं खर्च कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन पेपर लीक होने की खबरें मिलती हैं और करोड़ों लोगो का भविष्य बर्बाद हो जाता है, हम यह सब कब तक देखते रहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed