फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi representative bought four sets of nomination papers for lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव: भाजपा से प्रत्याशी का एलान नहीं, वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने खरीदे नामांकन पत्र के चार सेट

Wed, 20 Mar 2024 10:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 10:39 PM IST
सार

पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पीलीभीत में वरुण गांधी और बसपा उम्मीदवार अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू समेत 13 लोगों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। 

विज्ञापन
Varun Gandhi representative bought four sets of nomination papers for lok sabha election 2024
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत लोकसभा सीट पर पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन भाजपा सांसद वरुण गांधी, बसपा उम्मीदवार अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू समेत 13 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। बता दें कि अभी वरुण को भाजपा से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। टनकपुर हाईवे, अफसर कॉलोनी गेट व अन्य स्थानों पर लगाए गए बैरियर पर लोगों की जांच की गई।

विज्ञापन


पहले चरण में 20 से 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। ऐसे में बुधवार को नामांकन के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। टनकपुर तिराहे से कलक्ट्रेट परिसर तक अनावश्यक आवाजाही पर रोक रही। विकास भवन गेट के आगे जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन


कड़ी निगरानी के बीच सांसद वरुण गांधी के नाम से उनके सचिव ने चार सेट में नामांकन पत्र लिया। वहीं बसपा उम्मीदवार अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू के नाम से भी नामांकन पत्र लिया गया। पहले दिन कुल 13 लोगों के लिए नामांकन पत्र लिए गए। नामांकन लेने वालों की भी वीडियोग्राफी हुई। सभी का विवरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफीसर कॉलेानी गेट पर भी लगा बैरियर, तैनात रही पुलिस
टनकपुर तिराहे से कलक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी आने-जाने वालों से पूछताछ करते दिखे। जरूरी काम होने पर ही अंदर जाने दिया गया। ऑफिसर कॉलोनी की ओर से जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस का पहरा रहा। यहां लगे बैरियर पर भी लोगों से पूछताछ की गई। बता दें कि इस रास्ते से लोग कृषि भवन के अलावा अन्य कार्यालयों में काम से आते-जाते रहते हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनाया गया मीडिया सेल
नामांकन से संबंधित जानकारी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में मीडिया सेल बनाया गया है। कर्मियों की तैनाती की गई है। यहीं से सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि पहले दिन यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं दिखी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed