फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varsha Pratipada ceremony celebrated with pomp

Pilibhit News: धूमधाम से मनाया गया वर्ष प्रतिपदा समारोह

Wed, 10 Apr 2024 03:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Varsha Pratipada ceremony celebrated with pomp
बीसलपुर के आर्य समाज भवन में यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आर्यसमाज भवन में हवन हुआ। आर्यजनों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और बंधुत्व को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहनस्वरूप गंगवार, मंत्री राकेश कुमार, भूपराम वेदार्थी, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, विजय कुमार सक्सेना, बाबूराम मौर्य, लाल बहादुर और उग्रसेन आदि मौजूद रहे। संघटन सूत्र, आर्यसमाज के नियमों को दोहराने और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इसके बाद आर्यसमाज कार्यकर्ताओं ने लोगों को बधाई कार्ड बांटे।
विज्ञापन

वहीं नगर के एक बरातघर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित समारोह में बरेली से आए संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे पुरातन संस्था है। हम सब को अगली पीढ़ी को अपनी पुरातन संस्कृति की उस धरोहर के बारे में बताना चाहिए, जो हमारी नींव रही है। कार्यक्रम में जिला प्रचारक गोविंद बिहारी, सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, नगर संघचालक तिलकराम गंगवार, नगर प्रचारक सर्वेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख वीरेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

बिलसंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नववर्ष मनाया गया। नगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ उपस्थित रहे।

मंगलवार को नगर के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने आज के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ ही संघ चालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। इसे वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। बताया कि इस दिन श्रीराम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं। इस मौके पर अशोक गुप्ता, जगदीश शरण गुप्ता, रामदास जायसवाल, विशन चंद्रगुप्त, विमल जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर के आर्य समाज भवन में यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद

बीसलपुर के आर्य समाज भवन में यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद

बीसलपुर के आर्य समाज भवन में यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद

बीसलपुर के आर्य समाज भवन में यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed