फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vanrose

नीलगाय के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप

Sat, 18 Jan 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
vanrose
बिलसंडा। पिपरगहना गांव में बृहस्पतिवार देर शाम तालाब किनारे नीलगाय के बच्चे का शव मिला। इसके बाद हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीण बाघ के हमले से जोड़ते रहे। वहीं कुछ लोगों पर उसकी हत्या करने की भी चर्चा रही। पुलिस और वन विभाग की टीम इसको लेकर पड़ताल करती रही। इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने बताया कि नीलगाय के बच्चे की हत्या के शोर पर पांच ग्रामीण हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी कोई नतीजा नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, वन विभाग के रेंजर बजीर हसन का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मामले की गहनता से पड़ताल कराई जा रही है। टीम को मौके पर भेजा है। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। विभाग समय-समय पर ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति सजग करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed