फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Utwakr hands of Czech booth presence of workers

हाथ उठवाकर चेक की बूथ कार्यकताओं की मौजूदगी

Fri, 02 Sep 2016 12:05 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी का सदर विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को परेवावैश्य गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें एमएलसी अमित यादव रिंकू मुख्य अतिथि और मंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद मुख्य वक्ता रहे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर जोश भरा गया। 
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित किए गए सम्मेलन में सर्वप्रथम बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारियों की मौजूदगी को चेक किया गया। हाथ उठवाकर मंत्री हाजी रियाज अहमद ने मौजूदा पदाधिकायिों की उपस्थिति चेक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की योजनाओं और किए गए जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। कोई ऐसा काम न करें, जिससे पार्टी की छवि खराब हो। पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से उनकी परेशानियों की भी जानकारी की गई। जिसके  समाधान का आश्वासन दिया गया। अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों पर तंज कसते हुए कहा कि उनका मुकाबला अभी फिलहाल किसी प्रत्याशी से नहीं है, हर तबके के लोगों को अपने साथ बताया। स्पष्ट कहा कि हिंदू -मुस्लिम की राजनीति करने वालों को इस चुनाव में आइना दिखाया जाएगा। सम्मेलन में सछास के प्रदेश सचिव जीशान अहमद, अमित पाठक, तसलङीम शान खां, अकबर अंसारी, मोहम्मद आरिफ, अकील मंसूरी, जिपं सदस्य असलम जावेद, रियाज खां,  महिला सभा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सक्सेना, पलविंदर सिंह, चेयरमैन जहाऱ्नाबाद एजाज अहमद, आसिफ अली अंसारी, इम्तियाज अल्वी, अमर सिंह, संतोष बाल्मीकि, सचिन यादव समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

000
रूकैया के चुनाव लड़ने की चर्चा अफवाह 
सम्मेलन में मंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा कि विरोधी यह अफवाह फैला रहे हैं कि इस बार उनकी बेटी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूकैया आरिफ उनकी सीट से चुनाव लड़ेंगी। जबकि ऐसा नहीं है। स्पष्ट तौर पर कहा कि कार्यकर्ता विरोधियों की साजिश व अफवाह में न आएं। वह चुनाव लड़ते आए और आगे भी खुद ही चुनाव लड़ेंगे। यहां तक कह दिया कि 2017 के विधान सभा चुनाव ही नहीं 2022 के चुनाव में भी वह स्वयं ही चुनाव लड़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा मुस्लिम विरोधी 
बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे एमएलसी अमित यादव रिंकू ने बसपा पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी मुस्लिम विरोधी पार्टी है। वोटों को पाने के लिए चाहे जितना भी दिखावा और बयानबाजी की जाए, लेकिन आज तक कोई हित का कार्य नहीं किया गया है। 


जिलाध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने रची साजिश
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के बयान को लेकर भाजपा द्वारा फूंके गए पुतले पर मंत्री रियाज अहमद ने कहा कि यह पूरी साजिश भाजपाईयों ने रची थी। जिलाध्यक्ष के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। जिसका जवाब हिंदू समाज की महिलाओं ने भाजपाईयों को दे दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed