फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Utensil trader's dead body found near Chittarpur bridge on the second day

Pilibhit News: दूसरे दिन चित्तरपुर पुल के पास मिली बर्तन व्यापारी की लाश

Sat, 09 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Utensil trader's dead body found near Chittarpur bridge on the second day
अमित गुप्ता फाइल फोटो ।
कलीनगर। हरदोई ब्रांच नहर में डूबे बर्तन व्यापारी का शव शुक्रवार को एसएसबी के जवानों ने चित्तरपुर पुल के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि ऑनलाइन गेम खेलने पर लाखों का कर्जा हो जाने की वजह से उसने नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

कलीनगर के रहने वाले बर्तन व्यवसायी कल्लू गुप्ता की कस्बे में ही दुकान है। उनका पुत्र अमित गुप्ता भी इसी दुकान पर बैठता था। अमित की डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। डेढ़ माह पूर्व उसके यहां बेटी का जन्म हुआ था। अमित के नहर के कूदने के मामले में परिजन कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि चर्चा है कि लंबे समय से व्यापार अच्छा न चलने के कारण अमित पिता से दूसरा व्यवसाय करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर पिता-पुत्र में अनबन चल रही थी। इसके चलते युवक ऑनलाइन गेम का भी आदी हो गया था। गेम खेलने के कारण उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे अमित हरदोई ब्रांच नहर के पुल पर पहुंचा और वहां से नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मोटर वोट से अमित की नहर में तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12 बजे कलीनगर और चित्तरपुर पुल के बीच में अमित की लाश मिली। शव मिलते ही अमित के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमित गुप्ता फाइल फोटो ।

अमित गुप्ता फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed