{"_id":"5832ffbb4f1c1bb504b3a2e3","slug":"ursae-hsmti-city-and-open-ursae-mushahidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में उर्से हशमती और उर्से मुशाहिदी का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में उर्से हशमती और उर्से मुशाहिदी का आगाज
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहर में उर्से हशमती और उर्से मुशाहिदी का आगाज
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में अहले सुन्नत मौलाना मोहम्मद हशमत अली खां के 58वें उर्से हशमती और साबिक मुफ्ती ए शहर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद रजा खां के 19वेें उर्से मुशाहिदी का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन परचम कुशाई की रस्म अदा की गई।
शहर के आस्तान ए हशमतिया व मुशाहिदिया में हर साल की तरह इस बार भी उर्से हशमती व उर्से मुशाहिदी का शानो शौकत से आगाज किया गया। सज्जादानशीन मौलाना मोहम्मद जरताब रजा खां हशमती ने उर्स का आगाज परचम कुशाई से किया। उन्होंने देश की सलामती व खुशहाली की दुआ फरमाई। इस दौरान अकीदतमंदों ने बंदूकों से फायरिंग कर सलामी दी। उर्स में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अंजुमन गुलामाने गौस तंजीम ने संभाली। उर्स में जायरीनों के लिए लंगर आदि की व्यवस्था की गई है। इस मौैके पर सय्यद इज्जत अली सय्यद अंजुम अली, रहवर नूर, मुजीब रजा खां, अच्छन मियां, कौसर खां, मौलाना मुफ्ती वुरहान रजा खां, हाफिज इसरार अहमद, अकील अहमद, कारी अजाउल हशमत, मोअज्जम रजा समेत मदरसा दारूल उजूम हशमुर्तरजा के ताबिले इल्म आदि मौजूद रहे। उर्स के दौरान 22 नवंबर को बाद नमाजे इशा आल इंडिया तरही मुशायरा होगा।