फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Urn with journey Starting Bhagwat Katha

कलश यात्रा के साथ  भागवत कथा शुरू

Fri, 27 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 27 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Urn with journey Starting Bhagwat Katha
शोभायात्रा - फोटो : pilibhit, beureu
मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित बेनीराम मंदिर में 28 मई से शुरू होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के  सिलसिले में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित बेनीराम मंदिर में 28 मई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इस सिलसिले में शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। बेनीराम मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में 51 पीतवस्त्रधारी महिलाएं शामिल थीं। बैंडबाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ चल रहे डनलप में राधा कृ ष्ण की झांकी आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। रास्ते में श्रद्धालुओं में जगह जगह पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। रास्ते में लोगों ने कलश यात्रा के साथ चल रहे लोगों को जलपान भी कराया। कलश यात्रा के आगे चल रही बग्घी पर कथा वाचक अमित कृष्ण दुबे सवार थे। प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद यात्रा पुन: मंदिर में आकर समाप्त हो गई। महिलाओं के सिरों पर धारण कराए गए कलश मंदिर में विधि विधान से रखवा दिए गए। यात्रा के साथ आयोजन समिति के अनिल गुप्ता, अनूप, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, श्यामा देवी, सर्वेश कु मार, प्रबोध कुमार, वीरेश सिन्हा, सुधा, सुमन, माया, सरिता, रूबी, रोशनी, संध्या, रैना, आंचल, महिमा, गरिमा, मोहित, सोभित, शिवम, निवास गुप्ता, विशाल गुप्ता, अखिल, शालू, मंजू, लालू, रेनू आदि लोग चल रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed