फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Urea crisis in rural areas' warehouses since last one week

Pilibhit News: ग्रामीण क्षेत्र के गोदामों पर एक सप्ताह से यूरिया का संकट

Sat, 10 Aug 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Urea crisis in rural areas' warehouses since last one week
बीसलपुर। विभागीय हीलाहवाली के चलते गन्ना विभाग के नगरीय गोदाम के अलावा अन्य किसी भी गोदाम पर यूरिया नहीं है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर गन्ना किसानों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में नगरीय खाद गोदाम के अलावा बिलसंडा, बरखेड़ा, चुर्रासकतपुर, जोगीठेर और बल्देवपुर में गन्ना विभाग के गोदाम पर यूरिया नहीं है। संपन्न किसान तो बाजार से महंगी दर पर यूरिया खरीद ले रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को दिक्कत हो रही है। यह संकट एक सप्ताह से है।
विज्ञापन

किसानों ने विभागीय अधिकारियों से फोन पर संपर्क भी साधा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे किसानों में अधिकारियों के प्रति रोष है। गोदामों पर कब तक यूरिया आ पाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बावत सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित कंपनी को यूरिया का अग्रिम भुगतान भेज दिया गया है। बहुत जल्द सभी गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed