फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   upadhi college admision issue

उपाधि महाविद्यालय पर गुमराह कर सीटें बढ़वाने का आरोप

Fri, 02 Oct 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
upadhi college admision issue
रुहेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपेते स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रबंधक। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जनपद के स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में कोरोना महामारी के चलते चालू शैक्षिक सत्र में 80 फीसदी सीटें खाली रह गईं। इसको लेकर स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर कोई भी नई सीट वृद्धि या सेक्शन की स्वीकृति न देने की मांग की है।
विज्ञापन

पीलीभीत स्व वित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन के बैनर तले स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रबंधक बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केपी सिंह और कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय से मिले। सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना महामारी के कारण स्व वित्तपोषित महाविद्यालयों में 80 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली हैं। इस परिस्थिति में महाविद्यालय का संचालन करना कठिन हो रहा है। उपाधि महाविद्यालय शासन द्वारा अनुदानित महाविद्यालय है। उपाधि महाविद्यालय में बीए अनुदानित योजना के तहत, जबकि बीएससी पाठ्यक्रम स्व वित्तपोषित योजना में संचालित है। जानकारी मिली है कि उपाधि महाविद्यालय ने बीए के सात और बीएससी का एक सेक्शन बढ़ाने की मांग की है। उसमें सीधे स्व वित्तपोषित स्तर पर बीए पाठ्यक्रम का स्वीकृत किया जाना न्यायसंगत नहीं है। विश्वविद्यालय को गुमराह कर जनप्रतिनिधियों से पत्र प्रेषित कराकर अनावश्यक नियम विरुद्ध कार्य का दबाव बनाया बनाया जा रहा है। प्रबंधकों का कहना था कि 29 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा एक ही दिन में पत्र जारी कर दो घंटे बाद निरीक्षण आख्या विश्वविद्यालय में जमा की गई जो कि अब जांच का विषय है। बीएससी बायो ग्रुप में सेक्शन वृद्धि तभी स्वीकृत की जाए, जब नियमानुसार वहां सुविधाएं उपलब्ध हों। ज्ञापन में परिस्थितियों के दृष्टिगत कोई भी नई सीट या सेक्शन वृद्धि स्वीकृत न करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जेएमबी इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता, चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक दिग्विजय सिंह, बालाजी रोशनलाल कॉलेज के प्रबंधक रत्नेश कुमार, लक्ष्य एकेडमी के प्रबंधक रवि गुप्ता, आदेश कॉलेज के निदेशक अरविंद गंगवार, एचआरपी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक मुकेश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed