{"_id":"600dba798ebc3e31d701103a","slug":"up-foundation-day-pilibhit-news-bly4349591195","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया प्रदेश स्थापना दिवस, उपलब्धियां गिनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया प्रदेश स्थापना दिवस, उपलब्धियां गिनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 71वें प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक संजय सिंह गंगवार, बीसलपुर के रामसरन वर्मा, बरखेड़ा किशनलाल राजपूत, पूरनपुर के बाबूराम पासवान, डीएम पुलकित खरे और एसपी जय प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के शुरू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। राज्य गीत की चलचित्र और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने को तमाम प्रयास किए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 293797 किसानों को 58 करोड़ रुपये उनके खातों में भेजे गए। सीटू यंत्रीकरण योजना के तहत 179 कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना हुई। फसल ऋण मोचन योजना के तहत 50753 किसानों का 262 करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। डीएम ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 245 करोड़ खर्च करके राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई और 33 करोड़ की लागत से सामुदायिक एवं प्राथमिक केंद्रों का निर्माण किया गया। डायलिसिस की सुविधा भी जिला अस्पताल में शुरू होने वाली है। डीएम ने कहा कि जनपद में आईएएस, पीसीएस एवं एलाइड सेवा के अधिकारी साक्षात्कार, ऑनलाइन प्रशिक्षण, काउंसलिंग भी आगे प्रदान कराएंगे। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, भाषण, प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
इस अवसर पर श्रेष्ठ, सुंदर सामुदायिक शौचालय निर्माण पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि के संबंध में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
कजरी निरंजनपुर का सार्वजनिक शौचालय रहा अव्वल
सार्वजनिक शौचालय के बेहतर निर्माण पर ग्राम प्रधान कजरी निरंजनपुर मनदीप कौर और सचिव लाल बहादुर को सम्मानित किया गया। श्रम विभाग द्वारा 23 श्रमिक लाभार्थियों के बच्चों को साइकिल दी गई। 52 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश के लिए 57 लाख, 40 समूहों को बैंक लिंकेज के लिए 40 लाख के चेक दिए गए। दुग्ध उत्पादन करने में जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले तेजेंद्र सिंह को गोकुल पुरस्कार के रुप में 51 हजार की धनराशि, अमरदीप सिंह को नंद बाबा पुरस्कार के तहत 21 हजार का चेक दिया। किसानों को भी सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्य में विशेष योगदान करने पर 11 लोगों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिए।