फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   up election 2022 Polling personnel suffered heart attack in Sisaiah pilibhit bareilly

यूपी चुनाव 2022: सिसैया में मतदान कार्मिक को हार्ट अटैक आया, अस्पताल रवाना 

Wed, 23 Feb 2022 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 01:13 PM IST
सार

पीलीभीत के सिसैया में एक मतदान कार्मिक को हार्ट अटैक आने के बाद उसे अस्पताल रवाना कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
up election 2022 Polling personnel suffered heart attack in Sisaiah pilibhit bareilly
UP Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में पीलीभीत सहित नौ जिलों में बुधवार को चौथे चरण के दौरान मतदान किया जा रहा है। इसी बीच धौरहरा के सिसैया में एक मतदान कार्मिक को हार्ट अटैक आने के बाद उसे अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पी 3 कर्मचारी जितेंद्र पाल को मतदान के दौरान सीने में तेज दर्द उठा। वह बेलरायां चीनी मिल में गन्ना विभाग के कर्मचारी हैं। जितेंद्र ग्राम सभा सिसैया के बूथ संख्या 45 पर तैनात हैं। हार्ट अटैक की शिकायत के बाद उन्हें सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में चौथे चरण के दौरान पीलीभीत, राजधानी लखनऊ, सीतापुर, लखीमरपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदाऔर फतेहपुर जिले में आज वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। पीलीभीत में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं, उन्नाव में धीमी रफ्तार से वोटिंग हो रही है। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार इन 59 में से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी। इस चरण की 59 में से 29 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। इन 29 विधानसभा सीटों पर खड़े होने तीन या इससे अधिक प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed