फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Diwas: Beneficiaries got house keys, disabled got tricycles

यूपी दिवस: लाभार्थियों को आवास की चाबी, दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल

Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
UP Diwas: Beneficiaries got house keys, disabled got tricycles
शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किए गए बच्चो के स
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश दिवस पर शुक्रवार को शहर के गांधी प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी और दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी हुआ।
विज्ञापन



यूपी दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और संजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर श्रीराम व श्रीकृष्ण ने जन्म लिया है। हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सभी पात्र व्यक्तियों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे उड़ान भर रही हैं। सरकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सफल है। आज देश में बदलाव आ रहा है। कन्याओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं लाभान्वित किया जा रहा है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो रही हैं, घर परिवार के साथ-साथ देश/प्रदेश को भी मजबूत कर रही हैं। कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में तीन दिवस तक मनाया जाएगा।


13 मेधावी छात्राएं सम्मानित प्रभारी मंत्री, पालिका अध्यक्ष और डीएम ने मेधावी सम्मान के तहत 13 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में स्मृति बाजपेयी, वंशिका, कृतिका शर्मा आदि शामिल रहीं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के पांच लाभार्थियों को चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को चाबी दी गई।


स्टॉलों पर दी योजनाओं की जानकारी

गांधी प्रेक्षागृह परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। कृषि एवं उद्यान, उद्योग विभाग, गन्ना विभाग, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, जिला सहकारी बैंक, मत्स्य आदि विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री और अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया।

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किए गए बच्चो के स

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किए गए बच्चो के स

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किए गए बच्चो के स

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किए गए बच्चो के स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed