{"_id":"69e92a9e1d0a5358fe0c81cf","slug":"up-board-result-todaymore-than-41-thousand-candidates-waiting-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-157942-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज...41 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज...41 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को इंतजार
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 का परिणाम बुधवार को जारी होने जा रहा है। परिणाम की घोषणा को लेकर 41 हजार से अधिक परीक्षार्थियों में उत्साह के साथ-साथ बेचैनी भी बनी है। छात्र-छात्राएं अपने परिश्रम के अनुरूप अंक मिलने की उम्मीद में बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 69 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल 41,821 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हाईस्कूल की बात करें तो इसमें 23,241 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें करीब 13,200 छात्र और 10,041 छात्राएं शामिल रहीं। हालांकि विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी अलग-अलग रही। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 18,580 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 10,768 छात्र और 7,812 छात्राएं शामिल रहीं। इंटर की परीक्षाओं में भी कुछ छात्र-छात्राएं अलग-अलग विषयों में अनुपस्थित रहे। परिणाम जारी होने की सूचना मिलते ही परीक्षार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है। छात्र अपने भविष्य को लेकर उत्साहित हैं और अच्छे अंकों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
वहीं पिछले वर्ष 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाईस्कूल में 22,760 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12,762 छात्र और 9,998 छात्राएं थीं। वहीं इंटरमीडिएट में 19,820 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 11,213 छात्र और 8,607 छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन
इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में आंशिक बदलाव देखने को मिला है, जबकि परिणाम को लेकर छात्रों में उत्साह पहले की तरह बरकरार है। संवाद