फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unite and participate in nation building

एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में समाज की करें सहभागिता

Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Unite and participate in nation building
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष व पीलीभीत की जिला पंचायत सदस? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बरेली से आईं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और पीलीभीत के जिला पंचायत सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने कुर्मी समाज व युवाओं को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में समाज की सहभागिता पर जोर दिया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर और पूर्व विधायक सुभाष पटेल ने कहा परिवार की एकता की तरह ही समाज मे एकता रखनी चाहिए। तभी समाज का विकास होगा। बरेली जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मातृशक्ति को परिवार के साथ समाज के कार्य में भी सहभागिता करनी चाहिए। उनमें त्याग करने की अद्भुत क्षमता होती है। पीलीभीत की मातृशक्ति को जब मेरी आवश्यकता हो तब मैं उनके साथ मौजूद रहूंगी। अभिनंदन समारोह में बरेली की जिला पंचायत के अलावा प्रमुख रूप से दमयंती गंगवार, मिथलेश गंगवार, गीता गंगवार, विनीता देवी, प्रियंका गंगवार, दिग्विजय गंगवार, शिवस्वरूप गंगवार, परमेश्वरी दयाल सदस्य जिला पंचायत पीलीभीत को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। स्वजातीय मेधावी छात्रा मुस्कान का आईआईएम रायपुर में एमबीए में चयन और ईशिका का आर्यवर्त बैंक में सहायक ब्रांच मैनेजर पर चयन होने पर अभिनंदन किया गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रशांत पटेल, आशीष जैसवार, ममता गंगवार ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह गंगवार, सौरभ गंगवार, उमेश गंगवार, अरविंद गंगवार, सलभ सिंह, रामजी कटियार, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. राम मूर्ति गंगवार, सुशीला आर्या, अवंति गंगवार, अभिषेक पटेल गोल्डी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समापन पर जिलाध्यक्ष पीएल गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. नीलेश कटियार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed