{"_id":"bdd758790061ee6aa8ed67ca384d2a9c","slug":"unifarm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीफार्म वितरण में धांधली, होगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनीफार्म वितरण में धांधली, होगी जांच
पूरनपुर।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशुल्क ड्रेस वितरण मेें गड़बड़ी पर खंड शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्रभारियोें को जांच के निर्देश दिए हैं ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
परिषदीय/ सहायता प्राप्त और राजकीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के सभी वर्ग के विद्यार्थियों को दो-दो सेट निशुल्क ड्रेस देने के निर्देश दिए गए थे। बताते है कि कई स्कूलों में एक-एक सेट ड्रेस ही दी गई। कुछ स्कूलों में बगैर नाप के रेडीमेड ड्रेस बच्चों को पकड़ा दी गई। फर्म और टेलर के नाम एकाउंटपेयी चेक न काटकर स्वयं धन आहरण कर लिया गया। चर्चा है कि सर्वाधिक घपलेबाजी शारदा नदी पार, जमुनिया, कसगंजा आदि क्षेत्र के स्कूलों में हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायन ने मामले को गंभीरता से लेकर प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज अध्यापकों और संकुल प्रभारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि ड्रेस वितरण में गड़बड़ी की सूचना पर संकुल प्रभारियों को ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर सूचनाएं देने को कहा गया है। इसके बाद दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।