फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Under the guise of permission, 44 fruit trees were sawed, responsible people remained silent

Pilibhit News: अनुमति की आड़ में फलदार 44 पेड़ों पर चलाया आरा, जिम्मेदार मौन

Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Under the guise of permission, 44 fruit trees were sawed, responsible people remained silent
पीलीभीत। अनुमति की आड़ में हरे पेड़ों को काटने का सिलसिला जारी है। शहर में कलक्ट्रेट और कचहरी से चंद कदम पर दो दिनों से आम के हरे पेड़ों का सफाया किया जा रहा है। पेड़ों को काटकर लकड़ी को ट्रकों में भरकर भेजा जा रहा है। वहीं, अधिकारी अनुमति होने का हवाला देकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

हर साल पौधरोपण के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जाता है। पेड़ों को लगवाने के साथ उनके संरक्षण को लेकर भी आदेश दिए जाते हैं, लेकिन जिले में हरियाली को बढ़ाने के प्रयास सिर्फ दावों तक सीमित हैं। फलदार संरक्षित पेड़ों का भी खुलेआम सफाया किया जा रहा है। इसके लगातार मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट और कचहरी के निकट बाग में खड़े आम के हरे पेड़ों का सफाया पिछले दो दिनों से जारी है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के रोष के बाद सामाजिक वानिकी टीम मौके पर भी गई थी, लेकिन औपचारिकताएं निभाने के साथ शुक्रवार को भी पेड़ों का कटान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि कचहरी के निकट काटे जा रहे पेड़ों की जांच कराई गई। इसमें 44 पेड़ों को काटने की अनुमति लेने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed