फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncle travelling in Dunlop dies after being hit by a dumper, nephew injured

Pilibhit News: डंपर की चपेट में आने से डनलप से जा रहे चाचा की मौत, भतीजा घायल

Tue, 22 Oct 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Uncle travelling in Dunlop dies after being hit by a dumper, nephew injured
मृतक पिंटू उर्फ गंगाराम का फाइल फोटो।
जहानाबाद। अप्सरा नदी से रेत निकालने जा रहे डनलप सवार युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला पुरैना निवासी पिंटू उर्फ गंगाराम (26) पुत्र दोदराम सोमवार सुबह अप्सरा नदी से रेत निकालने के लिए डनलप लेकर जा रहा था। उसका भतीजा अरुण कुमार भी साथ में था। हरिद्वार हाईवे पर अप्सरा नदी के निकट पहुंचते ही डनलप अनियंत्रित गति से जा रहे डंपर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे में दोनों घायल हो गए। कुछ देर बाद ही पिंटू की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पिंटू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
000
रात को मनाया करवाचौथ, सुबह छा गया मातम
पिंटू के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो मासूम बच्चे हैं। रविवार रात को उसने पत्नी के साथ करवाचौथ खुशी से मनाया, सोमवार सुबह हादसे में परिवार की खुशियों मातम में बदल गईं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

---
स्कूटी की चपेट में आकर बाइक सवार का पैर टूटा

पूरनपुर। स्कूटी की चपेट में आकर बाइक सवार गांव भीकमपुर निवासी मक्खन सिंह (50) का पैर टूट गया। सीएचसी लाए गए मक्खन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार को कोतवाली रोड पर हुई। मक्खन सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर बाइक लेकर खड़ा था। इस दौरान अनियंत्रित गति से आए स्कूटी सवार ने उसे चपेट में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed