{"_id":"63e3b2f6a1df7ec84701d73c","slug":"uncle-died-in-accident-nephew-injured-pilibhit-news-c-4-1-56249-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
Wed, 08 Feb 2023 08:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे कमला चरन (49) की मंगलवार सुबह बरेली रोड पर गांव रसूला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में उनका भतीजा अतुल भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद कार चालक भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली के गांव सखिया निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि उनकी शादी 17 फरवरी को होनी है। पिता कमला चरन गंगवार मंगलवार सुबह उनकी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने बाइक से शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा जा रहे थे। बाइक तहेरा भाई अतुल चला रहा था। रास्ते में गांव रसूला के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट मे ले लिया। इससे कमला चरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि अवनीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
इधर हादसे की सूचना जैैसे ही कमला चरन के घर पहुंची वहां खलबली मच गई। कमला चरन खेती करते थे। उनकी पत्नी त्रिवेनी देवी, पुत्र अवनीश, विशाल, पुत्री लक्ष्मी और पिता सत्यपाल का रोते-रोते बुरा हाल है।