फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unbalanced roadways bus overturned in ditch, driver dies

असंतुलित होकर खाई में पलटी रोडवेज बस, चालक की मौत

Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced roadways bus overturned in ditch, driver dies
पीलीभीत। सवारियां लेकर पीलीभीत से गोला डिपो जा रही रोडवेज बस असम हाईवे पर बिठौरा कस्बा के पास असंतुलित होकर खाई में पलट गई। इसमें चालक की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक अधिकांश यात्री किसी तरह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के कस्बा गोला गोकर्णनाथ डिपो की बस बृहस्पतिवार को सवारियां लेकर पीलीभीत आई थी। बस गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी 50 वर्षीय संविदा बस चालक कपिल कुमार चला रहा थे। जानकारी के अनुसार दिन में करीब सवा दो बजे पीलीभीत से यात्री लेकर बस गोला लौट रही थी। असम हाईवे पर बिठौरा कस्बे के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस खाई में पलट गई। इसमें चालक नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है करीब 45 यात्री बस में सवार थे। दुर्घटना के दौरान बस में चीख पुकार मच गई। हादसा देख लोगों की भीड़ जुट गई। बस से यात्रियों को निकलने में लोग मदद करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलाकर बस को उठवा कर चालक को बाहर निकला। जबकि दो गंभीर घायल पूरनपुर गांधी आश्रम में कार्यरत राधेश्याम तिवारी और पंजाब के लुधियाना कस्बा निवासी जगजीत कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना की कहानी, घायलों की जुबानी
पंजाब के जिला लुधियाना के मोहल्ला मुल्लापुर दाखा निवासी चावल व्यापारी जगजीत कुमार ने बताया कि वह पीलीभीत से पूरनपुर जाने के लिए बस में सवार हुए थे। बारिश काफी तेजी से हो रही थी। चालक के पास ही खड़े थे। मौसम भी काफी ठंडा था। सामने जा रही गन्ना भारी ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इससे चालक संतुलन खो बैठा और देखते देखते बस खाई में पलट गई। बस में चीखपुकार मच गई। किसी तरह बस से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच के रहने वाले राधेश्याम तिवारी ने बताया कि वह पूरनपुर के गांधी आश्रम में कार्यरत है। जरूरी काम से बरखेड़ा आश्रम आए थे। इसके बाद लौटते समय असम चौराहे से बस में सवार हुए थे। परिचालक ने टिकट भी बना दिया था। इसी दौरान पीलीभीत से दस किलोमीटर ही बस चल पाई कि हादसा हो गया था। दुर्घटना का मंजर देख दिल कांप गया।
लखीमपुर के थाना और कस्बा निवासी विश्वनाथ मृधा ने बताया कि वह पीलीभीत से मोहम्मदी जा रहे थे। बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। परिचालक को पांच सौ रुपये का नोट दिया था। टिकट लेने के बाद पैसे शेष रह गए थे। बाद में वापस करता टिकट के पीछे बाकी रुपये लिख दिए थे। लेकिन बस पलटने के बाद परिचालक भाग गया। सारे पैसे भी ले गया। घर जाने को पैसे भी नहीं बचे थे। मौजूद ग्रामीणों ने पैसे दिए।

लखीमपुर खीरी के गोला डिपो की बस थी। हादसे की जानकारी वहां के एआरएम को दी गई है। परिचालक से जानकारी गई। ओवरटेक करने को लेकर बस का चालक संतुलन खो बैठा था। बस में 45 यात्री सवार थे। चालक की मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए है। - वीके गंगवार, एआरएम पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed