Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल की हत्या से यूपी के पीलीभीत में आक्रोश, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सुनील दत्त, कोतवाली इंस्पेक्टर हरीश वर्धन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माना। उन्होंने चौराहे पर पुतला फूंकने के दौरान जिहाद मुर्दाबाद और राजस्थान सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात का वीडियो बनाकर वायरल भी किया। इस घटना से हिंदुवादी संगठनों में रोष है। पीलीभीत में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की रोक के बावजूद शहर के जमुनी वाले चौराहे पर नारेबाजी करने के बाद पुतला फूंका। जिहाद और राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी सुनील दत्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करने के साथ ही आरोपियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिंदूवादी संगठन खुलकर विरोध में आगे आए हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके कुछ ही देर बाद जमुनी चौराहे पर पहुंच गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.