फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two youths riding a bike died after being hit by a trolley

Pilibhit News: ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike died after being hit by a trolley
अमरिया। बाइक सवार दो युवकों की टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त करवाकर सूचना परिजन को दी। युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज स्थित देवहा पुल के पास मोड़ पर रविवार शाम छह बजे पीलीभीत की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अमरिया और थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। इधर पास के ही नगरिया कॉलोनी गांव के ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने मृतकों की पहचान की। मृतकों में थाना अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय निखिल मांझी पुत्र बलराज मांझी एवं 30 वर्षीय संजय पुत्र सूरज मलिक शामिल हैं। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि संजय बाइक से भिखारीपुर में किसी दोस्त से मिलने जा रहा था। उसने पड़ोस में रहने वाले निखिल को भी साथ ले लिया। संजय का भांजा उत्तराखंड के शक्तिफार्म से अपने मामा के यहां आया हुआ था। संजय उसी की बाइक लेकर निखिल के साथ शाम करीब पांच बजे घर से निकला। दोनों युवक मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष अमरिया ब्रजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उजड़ गई दोनों युवकों की कच्ची गृहस्थी
मृत निखिल के तीन भाइयों में सबसे छोटा है। निखिल की शादी 12 साल पहले हुई थी। इसके तीन बच्चे हैं। वहीं संजय मांझी छोटे भाई अजय के साथ दिल्ली में रहकर किसी फैक्टरी में काम करता है। संजय की दो साल पहले शादी हुई थी। इसकी एक साल की बेटी है। दस दिन पहले संजय दिल्ली से यहां आया था। पत्नी प्रतिभा का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed