फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two young men died in a vehicle collision on the Bisalpur-Bareilly road

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, रात में बीसलपुर से घर लौट रहे थे दोनों

Sun, 07 Dec 2025 10:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 10:32 AM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Two young men died in a vehicle collision on the Bisalpur-Bareilly road
अरविंद और सेवाराम के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में बीसलपुर- बरेली मार्ग पर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल के समीप पेट्रोल पंप के निकट शनिवार देर रात किसी भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बीसलपुर कोतवाली के गांव पतीपुरा निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र सेवाराम (30 वर्ष) शनिवार देर रात बाइक से बीसलपुर से गांव लौट रहा था। बाइक गांव का ही अरविंद कुमार (35) पुत्र ईश्वरी प्रसाद पाल चला रहा था। बरेली मार्ग पर बीसलपुर और गांव गोवल के बीच पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों लोग गंभीर घायल होकर बेहोश हो गए। जब काफी देर तक दोनों युवक घर नहीं लौटे तो घर वाले उन्हें ढूंढने निकले। 
विज्ञापन


घरवालों को दोनों युवक बेहोश पड़े मिले। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवालों से मिली सूचना के आधार पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिए। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed