{"_id":"5921a1d34f1c1b3d6a535e38","slug":"two-writers-suspended-in-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में दो लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में दो लेखपाल निलंबित
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सूचना के बावजूद तहसील कार्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप में रविवार को दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। तहसीलदार विवेक मिश्रा ने बताया कि सभी लेखपालों को रविवार को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर रविवार को तहसील कार्यालय में हर हालत में उपस्थित रहने के निर्देश शनिवार को ही दे दिए गए थे। बावजूद इसके सनगवां क्षेत्र और सोंधा क्षेत्र के लेखपाल क्रमश: मुकेश कुमार और जीतराम पूरे दिन तहसील कार्यालय नहीं आए और न ही अनुपस्थित रहने का कारण बताया। केवल इतना ही नहीं लेखपालों ने तहसील कार्यालय से उन्हें बुलाने के लिए किया गया फोन भी रिसीव नहीं किया। तहसीलदार ने लापरवाह लेखपालों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम बीपी सिंह को दी और उन्होंने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन