{"_id":"57506d3f4f1c1b7f2f108ddd","slug":"two-thousand-toilet-met-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार शौचालय के लिए मिले तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार शौचालय के लिए मिले तीन करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया समग्र गांव को शौचालय से संतृप्त करने के लिए डीपीआरओ कार्यालय से 6481 शौचालयों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके सापेक्ष मात्र तीन करोड़ की धनराशि ही प्राप्त हुई है। इस धनराशि को विभाग ने समग्र गांव के खातों में भेज दिया है। इस धनराशि से फिलहाल दो हजार शौचालय बनने का काम शुरू हो सकेगा।
वर्ष 2016-17 के लिए जिले में 25 लोहिया समग्र गांव का चयन किया गया है। इन गांव के विकास के लिए विभिन्न विभागों से कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। इसमें जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से इन गांव में 6481 परिवारों का चयन शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया था। इस प्रस्ताव पर शासन से फिलहाल प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपया विभाग को प्राप्त हुआ है। शासन से प्राप्त इस धनराशि को सभी समग्र गांव के ग्राम निधि के खातों में भेजा जा रहा है। बताते हैं कि इन धनराशि से फिलहाल दो हजार शौचालय बन सकेंगे। डीपीआरओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि जितनी धनराशि प्राप्त हुई है उसे गांव में भेजकर ग्राम पंचायत अधिकारियों से लाभार्थियों को उपलब्ध कराकर शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया और धनराशि मिलने पर अन्य लाभार्थियों के शौचालय बनवाए जाएंगे।