फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two thousand toilet Met million

दो हजार शौचालय के  लिए मिले तीन करोड़

Thu, 02 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
 लोहिया समग्र गांव को शौचालय से संतृप्त करने के लिए डीपीआरओ कार्यालय से 6481 शौचालयों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके सापेक्ष मात्र तीन करोड़ की धनराशि ही प्राप्त हुई है। इस धनराशि को विभाग ने समग्र गांव के खातों में भेज दिया है। इस धनराशि से फिलहाल दो हजार शौचालय बनने का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 के लिए जिले में 25 लोहिया समग्र गांव का चयन किया गया है। इन गांव के विकास के लिए विभिन्न विभागों से कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। इसमें जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से इन गांव में 6481 परिवारों का चयन शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया था। इस प्रस्ताव पर शासन से फिलहाल प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपया विभाग को प्राप्त हुआ है। शासन से प्राप्त इस धनराशि को सभी समग्र गांव के ग्राम निधि के खातों में भेजा जा रहा है। बताते हैं कि इन धनराशि से फिलहाल दो हजार शौचालय बन सकेंगे। डीपीआरओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि जितनी धनराशि प्राप्त हुई है उसे गांव में भेजकर ग्राम पंचायत अधिकारियों से लाभार्थियों को उपलब्ध कराकर शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया और धनराशि मिलने पर अन्य लाभार्थियों के शौचालय बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed