{"_id":"af6a74338452b93de91d349f4be1cf0a","slug":"two-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के खाते न उपलब्ध्ा कराने पर दो सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के खाते न उपलब्ध्ा कराने पर दो सस्पेंड
पीलीभीत।
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के खाते अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। इससे योजना का लाभ संबंधितो को नहीं मिल रहा है। कई बार नोटिस के बाद भी खाते उपलब्ध न कराने पर डीएम के निर्देश पर पूरनपुर ग्राम पंचायत अधिकारी व अमरिया ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में अभी कुछ औरों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
समाजवादी पेंशन के पांच हजार लाभार्थियों के खाते अभी तक उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इसके चलते इनको योजना की लाभ नहीं मिल रहा है। शासन ने खाते उपलब्ध न होने अथवा गलत खाता नंबर के लाभार्थियों सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई थी। इस सूची को ब्लाक स्तर पर भेजकर संबंधित ग्राम पंचायत/विकास अधिकारी के माध्यम से लाभार्थियों के खाता नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
कई बार नोटिस देने के बाद भी खाते उपलब्ध न होने पर डीएम ने दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। इस पर डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने पूरनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल पाठक को 167 खाते न देने और डीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने अमरिया के ग्राम विकास अधिकारी पंकज शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। डीएम ओएन सिंह ने बताया समाजवादी पेंशन योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द औरों पर भी कार्रवाई के संकेत उन्होंने दिए हैं।