{"_id":"69d2ba9fb6f201cce10084be","slug":"two-roadways-buses-will-start-operating-for-jaipur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-156820-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत से जयपुर का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगा रोडवेज की दो बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत से जयपुर का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगा रोडवेज की दो बसों का संचालन
Mon, 06 Apr 2026 02:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:36 PM IST
सार
पीलीभीत से राजस्थान के जयपुर के लिए यूपी रोडवेज की दो बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। इन बसों के संचालन से जयपुर जाने-आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
पीलीभीत रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत से जयपुर (राजस्थान) के लिए रोडवेज बस के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। लंबे समय से चल रही परमिट प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इस मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी। संचालन को लेकर अफसरों ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय डिपो से करीब 103 बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, आगरा, लखनऊ सहित अन्य स्थानों के लिए किया जा रहा है। डिपो से जयपुर के लिए बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा, बालाजी, खाटू श्याम आदि धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए रोजाना पहुंच रहे है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग
रोडवेज डिपो की बसों का संचालन न होने से इस मार्ग पर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें यात्रियों से अधिक रुपये भी लिए जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों की ओर से लंबे समय से जयपुर के लिए बस संचालन को लेकर मांग की जा रही थी। इसके बाद विभागीय अफसरों की ओर से इसको लेकर पत्राचार किया गया। अलग राज्य होने के चलते वहां पर परमिट संबंधित कई समस्याएं आईं। इससे इस बस का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
अब अफसरों को इस मार्ग पर दो बसों के संचालन के लिए परमिट दिया गया है। परमिट मिलने के बाद अब विभागीय स्तर से इस मार्ग पर बस संचालन के लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही पीलीभीत से जयपुर के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि जयपुर बस संचालन को परमिट मिल गया है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।