फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two purchasing centers were incomplete records

दो क्रय केंद्रों पर अधूरे अभिलेख मिले

Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के जीएम ने मंगलवार को तीन गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दो केंद्रों के अभिलेख अधूरे मिले और एक केंद्र पर मानक के विपरीत गन्ने की तौल होती मिली। जीएम नरेंद्र राय ने अखौला अ, ब और बरसिया क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि अखौला अ पर 400 क्विंटल, ब पर 350 क्विंटल और बरसिया केंद्र पर 450 क्विंटल गन्ने की तौल हो चुकी थी। बरसिया केंद्र पर गांव हुसियापुर निवासी राजीव कुमार का जड़, अगौला और मिट्टी युक्त गन्ना तौला जा रहा था। इस पर जीएम ने केंद्र प्रभारी लालबहादुर की फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जीएम ने राजीव कुमार का गन्ना वापस कर दिया। निरीक्षण में अखौला अ और ब केंद्र के अभिलेख अधूरे मिले। उधर, जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) ने मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद का औचक निरीक्षण किया और पाए गए अधूरे अभिलेख पूरे करने के निर्देश दिए। डीसीओ राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कार्यालयों के जरूरी अभिलेख देखे। दोनों कार्यालयों के कुछ अभिलेख अधूरे मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अभिलेख तत्काल पूरे करने के निर्देश दिए। समिति सचिव जितेेंद्र कुमार ने उन्हें बताया कि समिति के सभी 63 क्रय कें द्रों पर अब तक लगभग 50 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। डीसीओ ने सचिव को सभी क्रय केंद्रो पर गन्ने की समानुपातिक तौल कराने और केंद्रों पर मानक के अनुरूप ही गन्ने की खरीद सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति सचिव को कंप्यूटर रूम में फालतू लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन

किसान सभा में दी योजनाओं की जानकारी 
पूरनपुर। गांव खांडेपुर में कृभको की ओर से हुई किसान सभा में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अधिक पैदावार को हरी खाद का सभी फसलों में प्रयोग करने, चायनीज धान से होने वाले नुकसान, फसलों की बीमारिया और उनसे बचाव के उपाय आदि की जानकारी दी गई। सभा में कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह, विक्रय प्रतिनिधि डीसी शुक्ला, एडीओ कृषि अनिल गौतम, किसान मोहन सिंह, गुरमंगद सिंह आदि ने विचार रखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed