फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two platoon PAC dispersed to curb tiger menace

बाघ के हमलों को देखते हुए जिले को मिली दो प्लाटून पीएसी

Wed, 09 Aug 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Wed, 09 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Two platoon PAC dispersed to curb tiger menace

जंगल से बाहर निकल आबादी क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो लोगों की बाघ के हमले में जान चली गई। बाघ को पकड़ने के लिए वनकर्मियों की ओर से कराई जा रही कांबिंग में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस महकमा की ओर से अतिरिक्त पीएसी बल जिले को मुहैया कराया गया है। एसपी की मांग पर आईजी कानून व्यवस्था ने दो प्लाटून पीएसी जनपद को दी है। पीएसी की यह टुकड़ी तेरह जून तक जिले में ही रहेगी। अमरिया क्षेत्र में सोमवार को डगा गांव निवासी तसलीम अहमद और दूसरे ही दिन किसान शमशुल को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद से ग्रामीणों में बाघ की दहशत के साथ ही उसके न पकड़े जाने को लेकर आक्रोश है। ऐसे में सही तरीके से कांबिंग कराई जा सके, इसके लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार शाम को आसईजी कानून व्यवस्था से एक कंपनी पीएसी की मांग की थी। जिसमें बाघ के हमलों को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को कारण बताया गया था। एसपी की ओर से की गई इस मांग को उच्चाधिकारियों ने स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि जनपद को दो प्लाटून पीएसी दी जा रही है। यह तेरह अगस्त तक के लिए दी गई है। इसकी मदद से वनकर्मियों द्वारा खेतों में कांबिंग कराकर बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। कांबिंग के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पीएसी और पुलिस बल पर्याप्त संख्या में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed