फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people obtained two passports each using fake documents, concealing facts.

Pilibhit News: तथ्य छिपाकर फर्जी दस्तावेज से दो लोगों ने बनवाए दो-दो पासपोर्ट

Mon, 08 Jun 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two people obtained two passports each using fake documents, concealing facts.
पूरनपुर। गांव रम्पुरा की पवनदीप कौर ने तथ्य छिपाकर अलग-अलग दो पासपोर्ट और थाना सेहरामऊ उतरी के गांव गढ़वाखेड़ा के रविजोत सिंह उर्फ अमनजोत सिंह ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर दो पासपोर्ट बनवा लिए, लेकिन बाद में यह भेद खुल गया। पासपोर्ट कार्यालय बरेली के वरिष्ठ अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बरेली पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि गांव रम्पुरा कोन के विश्वदीप की पत्नी पवनदीप कौर ने तथ्यों को छिपाकर अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर बरेली और लखनऊ से दो पासपोर्ट जारी करा लिए। लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के सहायक वरिष्ठ अधीक्षक ने थाना सेहरामऊ उत्तरी में गांव गढ़वाखेड़ा के रविजोत सिंह उर्फ अमनजोत सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग दो पासपोर्ट जारी कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई। नाम, पिता का नाम, वोटर आईडी, माता का नाम, पत्नी का नाम आदि बदलकर पासपोर्ट जारी कराए गए। दोनों पासपोर्ट जब्त कर लिए गए। अब इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
------
अफसरों ने आंख मूंदकर लगा दी थी रिपोर्ट
पूरनपुर। कोतवाली और थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों पर अलग-अलग दो लोगों ने दो-दो पासपोर्ट कैसे जारी करा लिए। इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पासपोर्ट बनवाने पर एलआईयू, पुलिस और राजस्व विभाग की भी रिपोर्ट लगती है। पूरनपुर कोतवाल पवन कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब गहनता से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। थाना सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि कई साल पहले का मामला है। जांच में रिकार्ड निकलवाए जाएंगे, ताकि किन-किन की मिली भगत रही। इसकी जानकारी हो सके। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed