फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people, including a woman, died in road accidents

Pilibhit News: सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 22 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, died in road accidents
पूरनपुर। भैया दूज पर पति के साथ मिठाई लेकर बाइक से मायके जा रही गांव पताबोझी निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी सुदामा देवी (40) को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। जबकि, पति घायल हो गए। उधर, जानवरों के लिए घास काटकर साइकिल से लौट रहे गांव कढेरचौरा के किसान रामचंद्र (50) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से सुदामा देवी की मौत की घटना बुधवार शाम को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव महादेव माती नहर के समीप हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी निवासी श्रीकृष्ण अपनी पत्नी सुदामा को बाइक से लेकर भैया दूज पर ससुराल मैलानी के कुकरा गांव जा रहे थे। गांव महादेव माती के समीप धान भरी ट्राॅली ट्रैक्टर की टक्कर से सुदामा देवी और उसका पति श्रीकृष्ण घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया। घायल महिला को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत की घटना असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। गांव निवासी रामचंद्र जानवरों के लिए घास काटकर साइकिल से घर लौट रहे थे। पूरनपुर की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक की टक्कर से घायल वह हो गए। सीएचसी लाए गए रामचंद्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के समीप खड़े पुलिसकर्मियों ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed