फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people including a child injured in tiger attack

Pilibhit News: बाघ के हमले में बालक समेत दो लोग घायल

Wed, 06 Nov 2024 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two people including a child injured in tiger attack
बाघ के हमले में घायल मनसुख स्रोत : परिजन
बीसलपुर। फसल की रखवाली करने खेत पर जा रहे साइकिल सवार बालक समेत दो लोगों पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शोर शराबा होने पर बाघ खेत में घुस गया। सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव लक्ष्मणपुर निवासी मनसुख लाल ने बताया कि बुधवार शाम वह रिश्तेदार थमन लाल के 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ साइकिल से खेत पर धान की रखवाली करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक गन्ने के खेत से निकले बाघ ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। बाघ की ओर साइकिल फेंकने के साथ शोर शराबा किया। इस पर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

शोरशराबे पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेत में ही छिपा है। पीपे बजाकर उसे खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना पुलिस के अलावा वन विभाग को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दियोरिया कोतवाल प्रदीप कुमार बिश्नोई और डिप्टी रेंजर विशाल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल मनसुख लाल के गहरे जख्म हुए, जबकि अभिषेक मामूली रूप से घायल हुआ। कोतवाल ने प्रदीप कुमार विश्नोई ने बाघ हमले की घटना की पुष्टि की है। टीम ग्रामीणों को सतर्क करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed