{"_id":"6670a3343d4d82e404048504","slug":"two-parties-clashed-over-the-land-of-the-cow-shelter-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-118063-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोआश्रय स्थल की जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोआश्रय स्थल की जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े
Tue, 18 Jun 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरहनी स्थित गोआश्रय स्थल की जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों व तलवारों से हमला कर दिया है। इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, एक पक्ष के गुरविंदर सिंह मिंटा अपने साथियों संग रविवार रात जमीन की जोताई करा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के गुरजीत सिंह पंछी अपने साथियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने इसका विरोध किया। देखते ही देखते ही कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान गुरविंदर सिंह मिंटा पक्ष से जगतार सिंह, हरपाल सिंह, करनपाल घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से महेंद्र सिंह व तेजा सिंह को चोटें आई हैं।
करनपाल सिंह का ई-रिक्शा, गुरविंदर सिंह मिंटा, हरपाल सिंह के ट्रैक्टरों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग भाग गए। कुछ देर बाद दोनों पक्ष घायलों को लेकर अमरिया थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।रात में ही पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच करा रहे हैं।