{"_id":"5715128b4f1c1b95428b4632","slug":"two-medical-stores-featured-on-the-sampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर्स पर छापा, सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापा, सैंपल लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली दवाइयों की बिक्री की शिकायत पर ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पुलिस को साथ लेकर नगर के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। दो मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की खरीद और बिक्री का रिकार्ड अधूरा मिला। तीन संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लिए गए। छापेमार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर स्वामियों मेें हड़कंप मचा रहा। अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
कार्रवाई के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि नगर के मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाइयों की बिक्री की सहायक आयुक्त, डीएम से कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इस पर सोमवार को पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। जांच में अयान मेडिकल स्टोर और हरिओम मेडिकल स्टोर पर खरीद, बिक्री का रिकार्ड अधूरा मिला। अयान मेडिकल स्टोर से एक और हरिओम मेडिकल स्टोर से दो दवाइयों के सैंपल लिए गए। सैंपल जांच को राजकीय विश्लेषण प्रयोगशाला लखनऊ भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।