{"_id":"6a174ecc6887556a850f2aed","slug":"two-locations-have-been-identified-to-shift-liquor-shops-from-bandibhud-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160549-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंदीभूड़ से शराब की दुकानें शिफ्ट कराने के लिए दो स्थान चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंदीभूड़ से शराब की दुकानें शिफ्ट कराने के लिए दो स्थान चिह्नित
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल सीमा से सटे बूंदीभूड़ गांव से शराब की दो दुकानों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने गांव से शराब की दुकानों को हटाने के लिए कुछ दूरी पर दो स्थान चयनित किए हैं। उन स्थानों का सर्वे पूरा हो गया है। यहां का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद संभावित जगहों पर दुकानें शिफ्ट करने की तैयारी की जाएगी।
गौरतलब है कि माधोटांडा क्षेत्र के बूंदीभूड़ गांव में पिछले माह देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों का आवंटन किया था। शुरुआत से ही ग्रामीणों ने शराब दुकान खोले जाने का विरोध शुरू कर दिया। गांव की महिलाओं ने शराब की दुकानों को सामाजिक माहौल और परिवारों के लिए नुकसानदायक बताते हुए कई बार तहसील और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे।
कुछ दिन पूर्व दुकानें खोले जाने पर स्थिति बिगड़ गई थी। दुकान खुलने की सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध में उतर आईं और मौके पर पहुंची तहसील, आबकारी और पुलिस टीम से तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई थी। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले थे। बढ़ते विवाद और जनाक्रोश को देखते हुए विधायक बाबूराम पासवान, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव गांव पहुंचे और ग्रामीणों और महिलाओं से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने बूंदीभूड़ गांव से शराब की दुकानों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए स्थान चयन को सर्वे शुरू किया।
विज्ञापन
इधर, जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने बताया कि बंदीभूड़ गांव से शराब दुकानें शिफ्ट करने के लिए सर्वे के दौरान दो स्थान चयनित किए गए हैं। प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। फाइनल होते ही शिफ्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद